लाइव न्यूज़ :

सेबी ने जुर्माने की राशि वसूलने के लिये 19 इकाइयों के बैंक, डीमैट खाते कुर्क किये

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर पूंजी बाजार नियामक सेबी ने विभिन्न कंपनियों से जुर्माने की 1.2 करोड़ रुपये की राशि वसूलने के लिये 19 इकाइयों के बैंक खाते, शेयर और उनकी म्यूचुअल फंड होल्डिंग को कुर्क करने का आदेश दिया है।

कंपनियों इकाइयों से यह राशि वसूली की कार्रवाई तब शुरू की गई जब वह जुर्माना चुकाने में असफल रहीं। प्रतिभूति बाजार के नियमों का उल्लंघन करने पर उनपर यह जुर्माना लगाया गया था।

पूंजी बाजार नियामक ने मार्च 2012 से लेकर जून 2020 के बीच यह जुर्माना लगाया था।

जुर्माने की वसूली के लिये सेबी ने सोमवार को 18 अलग अलग कुर्की नोटिस जारी किये। सेबी ने बैंकों, डिपाजिटरी परिचालकों से संबंधित इकाइयों के खातों से लेनदेन बंद करने को कहा। हालांकि, उन्हें रिण देने की अनुमति होगी।

जिन डिफाल्टर के खिलाफ सेबी ने कदम उठाया है उनमें -- विनोदकुमार छोटामल जैन, शिल्पा जैन, बेणु मिमानी, पवन सोमानी, परिणय सोमानी, कमल वेद, सुष्मिता पाठक, तपन कुमार डे, प्रदीप बसु, कुसुम देवी बेद, अमरेश पाठक और समरेश पाठक-- शामिल हैं।

इसके साथ ही कुर्की के लिये -- शैलेश मूलराज, अमित सहगल, बिजय कुमार चौरसिया, अमर इंफ्राप्राजैक्ट्स, आनंदमय इंफ्राप्रोजैक्ट्स, बिहार एग्रो प्रोजैक्ट्स और श्रीधर फाइनेंसियल सविर्सिज-- के खिलाफ निर्देश दिये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई