लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने कहा, दुर्घटना के शिकार लोगों की मदद को राजमार्गों के साथ हेलिपैड बनाने की योजना

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि सरकार की प्रमुख राजमार्गों के निकट हेलिपैड बनाने की योजना है ताकि दुर्घटना के शिकार लोगों को वहां से हेलिकॉप्टर की मदद से निकाला जा सके।

सिंधिया ने कहा कि देश के हेलिकॉप्टर क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए और ‘हेलिकॉप्टर आपात चिकित्सा सेवा’ (एचईएमएस) शुरू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

नागर विमानन मंत्री ने कहा, ‘‘मैं सड़क परिवहन मंत्रालय के साथ मिलकर यह पता लगाने का प्रयास कर रहा हूं कि क्या प्रमुख राजमार्गों के निकट हेलिपैड बनाए जा सकते हैं खासकर मुंबई और दिल्ली से जुड़े राजमार्गों पर ताकि कोई दुर्घटना होने की स्थिति में हम हेलिकॉप्टरों की मदद से लोगों को बचा सकें।’’

उद्योग मंडल सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में 250 हेलिकॉप्टर हैं और इनमें से 181 का परिचालन गैर-अनुसूचित संचालक करते हैं जबकि प्रति जिला हेलिपैड एक से भी कम है।

मंत्रालय हाल में नई हेलिकॉप्टर नीति लाया था जिसने प्रक्रियाओं को सरल बनाया। हेलिकॉप्टर गलियारे भी विकसित किए जा रहे हैं और इस तरह के तीन गलियारे- मुंबई से पुणे, बेगमपेट से शम्साबाद और अहमदाबाद से गांधीनगर बन चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार