लाइव न्यूज़ :

एसबीएम ने भारत में वृद्धि के लिए गठजोड़ पर दांव लगाया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 13:30 IST

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल मॉरीशस सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसबीएम बैंक इंडिया अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए फिनटेक और गैर-बैंकिंग संस्थाओं के साथ साझेदारी पर जोर दे रही है और फिलहाल अधिग्रहण जैसे कदमों से शाखाएं बढ़ाने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है, जैसा डीबीएस बैंक इंडिया ने किया था।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी सिद्धार्थ रथ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एसबीएम बैंक इंडिया विभिन्न बैंकिंग लेनदेन में सहायता करके देनदारियों के संग्रह और बुकिंग शुल्क के माध्यम से कारोबार बढ़ाना चाहता है।

उल्लेखनीय है कि डीबीएस बैंक ने पिछले साल निजी क्षेत्र के लक्ष्मी विलास बैंक का अधिग्रहण किया था, जिसकी 563 शाखाएं हैं।

रथ ने कहा, ‘‘डीबीएस की अपनी रणनीति है। हां, उन्होंने (डीबीएस) ने विलय-अधिग्रहण किया है... हम भी ऐसा करना चाह रहे हैं, लेकिन भागीदारों के माध्यम से।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी ऐसी साझेदारी या सौदों में दिलचस्पी होगी, जहां स्वामित्व बदलता है, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वह प्रौद्योगिकी-आधारित और डिजिटल मंचों के माध्यम से वृद्धि पर जोर दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आगे चलकर किसी को यह नहीं पता कि एसबीएम का स्वरूप क्या होगा, लेकिन यह अपने पितृ समूह स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस के तहत ही होगा। इस तरह उन्होंने एक रणनीतिक साझेदारी, एक सार्वजनिक निर्गम या डीबीएस जैसे अधिग्रहण की संभावना से भी इनकार नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल