लाइव न्यूज़ :

एसबीआई का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 55.25 प्रतिशत बढ़कर 6,504 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 55.25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,504 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बताया कि इस दौरान फंसे कर्ज में गिरावट से उससे मदद मिली।

बैंक ने 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 4,189 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

अप्रैल-जून 2021 तिमाही में एकीकृत आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 7,539.22 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,203.49 करोड़ रुपये था।

बैंक के अध्यक्ष दिनेश खारा ने संवाददाताओं से कहा, "बैंक ने ज्यादातर मानदंडों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। जहां तक शुद्ध लाभ की बात है, आंकड़ा करीब 6,500 करोड़ रुपये था जो सालाना आधार पर 55.25 प्रतिशत ज्यादा है और 2008 के बाद से एसबीआई द्वारा किसी भी तिमाही में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा लाभ है।"

उन्होंने साथ ही कहा, "संपत्ति की गुणवत्ता के लिहाज से भी मैं नतीजे से संतुष्ट हूं।"

जून 2021 तिमाही में एसबीआई की शुद्ध ब्याज आय जून 2020 के 26,642 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.74 प्रतिशत बढ़कर 27,638 करोड़ रुपये हो गई।

वहीं गैर-ब्याज आय 9,497 करोड़ रुपये से 24.28 प्रतिशत बढ़कर 11,803 करोड़ रुपये हो गई।

घरेलू शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.24 प्रतिशत से 9 प्रतिशत घटकर 3.15 प्रतिशत हो गया।

एसबीआई का एनपीए जून के अंत में घटकर 5.32 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल जून के अंत में 5.44 प्रतिशत था। इसी तरह शुद्ध एनपीए भी जून 2020 में घटकर 1.77 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 1.86 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार