लाइव न्यूज़ :

इस महीने के अंत में भारत में उपलब्ध होगा सैमसंग गैलेक्सी एस21 प्रीमियम स्मार्टफोन

By भाषा | Updated: January 14, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग ने कहा कि उसका प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी एस21 इस महीने के अंत में भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये से शुरू है।

भारतीय बाजार में सैमसंग की प्रतिस्पर्धा एप्पल और वनप्लस जैसे ब्रांडों के साथ है। कंपनी ने कहा कि भारतीय उपभोक्ता उसके नये प्रीमियम स्मार्टफोन के तीनों संस्करणों गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस21 प्लस और गैलेक्सी एस21 की शुक्रवार से अग्रिम बुकिंग कर सकते हैं।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक आभासी वैश्विक कार्यक्रम गैलेक्सी अनपैक्ड 2021 में इस नये स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नये स्मार्टफोन 5जी प्रौद्योगिकी के अनुकूल हैं और ये सैमसंग के एक्सिनॉस 2100 चिपसेट से लैस हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार