लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु सहित 7 शहरों में घरों की बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी, नोटबंदी के बाद आवास बाजार में सुधार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 19:56 IST

चालू साल के पहले नौ माह में शीर्ष सात रियल एस्टेट बाजारों में घरों की बिक्री सुधरी है लेकिन यह नोटंबदी पूर्व के स्तर पर नहीं पहुंच पाई है। हालांकि इस दौरान कार्यालय स्थल की मांग में 40 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान घरों की बिक्री नोटबंदी से पूर्व के दौर के स्तर को नहीं छू पाई।

Open in App
ठळक मुद्देउस समय शीर्ष सात बाजारों में लगभग 1,20,000 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई थी।इसकी तुलना में इस साल जनवरी-सितंबर की अवधि के दौरान देश के प्रमुख सात बाजारों में 1,15,000 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई है।

चालू कैलेंडर वर्ष के पहले नौ महीनों (जनवरी-सितंबर) में घरों की बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी है। जेएलएल द्वारा जारी भारतीय रियल एस्टेट बाजार के बारे में 2019 की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के बाद 2018 में आवास बाजार की स्थिति कुछ सुधरी थी।

चालू साल के पहले नौ माह में शीर्ष सात रियल एस्टेट बाजारों में घरों की बिक्री सुधरी है लेकिन यह नोटंबदी पूर्व के स्तर पर नहीं पहुंच पाई है। हालांकि इस दौरान कार्यालय स्थल की मांग में 40 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान घरों की बिक्री नोटबंदी से पूर्व के दौर के स्तर को नहीं छू पाई।

उस समय शीर्ष सात बाजारों में लगभग 1,20,000 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई थी। इसकी तुलना में इस साल जनवरी-सितंबर की अवधि के दौरान देश के प्रमुख सात बाजारों में 1,15,000 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई है। मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर का कुल बिक्री में 60 प्रतिशत हिस्सा रहा।

2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान, बिक्री की गति 2018 की इसी अवधि की तुलना में समान रही। तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर नए परियोजनाओं ककी शुरुआत में चार प्रतिशत की गिरावट आई। कुल नई शुरू परियोजनाओं में मुंबई और बेंगलुरु का हिस्सा 60 प्रतिशत रहा।

शीर्ष सात शहरों में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता शामिल हैं। इस रिपोर्ट को पेश करने के मौके पर जेएलएल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कंट्री प्रमुख रमेश नायर ने कहा, “2018 में घरों की बिक्री में देखी गई बढ़त 2019 के दौरान भी कायम है। डेवलपर पहले से शुरू परियोजनाओं की समय पर आपूर्ति करने पर ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा वे अपने बिक नहीं सके घरों को बेचने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दरों में जो कटौती की है उसका पूरा लाभ ग्राहकों को अभी नहीं मिल पाया है। बैंक धीरे-धीरे ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं और नया कर्ज दे रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्योहारी सीजन में रियल एस्टेट क्षेत्र अच्छी बिक्री दर्ज करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेवलपर्स ने मध्य और किफायती खंडों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखा है। 

टॅग्स :मोदी सरकारदिल्लीमुंबईकोलकाताइकॉनोमीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो