लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण और जलवायु परिवर्तनः वनीकरण से मिलेगी गरीबी मिटाने में मदद, आखिर जानिए कैसे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2024 06:12 IST

अफ्रीका में, इस अध्ययन में पाया गया कि जिन इलाकों में पेड़ों के बगीचे लगाए गए, वहां लोगों की संपत्ति, आवास और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ.

Open in App
ठळक मुद्दे कोट द’आईवोर  में, जहां वनीकरण ने गरीबी के सूचकांक में 30 प्रतिशत तक कमी की. फलदार पेड़ों के बगीचे खड़े हों, जो किसानों को रोजगार और आय का साधन दें!लू, अनियमित बारिश और चक्रवात हर साल करोड़ों लोगों को प्रभावित करते हैं.

हाल ही में वैज्ञानिक पत्रिका नेचर्स कम्युनिकेशनंस अर्थ एंड एनवायरनमेंट में प्रकाशित एक अध्ययन बताता है कि अफ्रीका के 18 देशों में वनीकरण और जंगलों के पुनरुत्थान ने लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है. भारत, जहां ग्रामीण गरीबी और जलवायु परिवर्तन के खतरे दोनों मौजूद हैं, इस दृष्टिकोण को अपनाकर कई समस्याओं का समाधान कर सकता है. अफ्रीका में, इस अध्ययन में पाया गया कि जिन इलाकों में पेड़ों के बगीचे लगाए गए, वहां लोगों की संपत्ति, आवास और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ.

जैसे कि कोट द’आईवोर  में, जहां वनीकरण ने गरीबी के सूचकांक में 30 प्रतिशत तक कमी की. भारत में भी इसी तरह की कहानी रचने की पूरी संभावना है. जरा सोचिए, बुंदेलखंड की बंजर जमीन पर सागौन, यूकेलिप्टस और फलदार पेड़ों के बगीचे खड़े हों, जो किसानों को रोजगार और आय का साधन दें!

इन बगीचों को कृषि-वानिकी (एग्रो फॉरेस्टरी) प्रणाली के साथ जोड़ा जा सकता है, जहां किसान फसल के साथ-साथ पेड़ भी उगाएं, जिससे खाद्य सुरक्षा भी बनी रहे और आय के साधन भी बढ़ें. भारत दुनिया के सबसे बड़े जलवायु संकटों का सामना कर रहा है. लू, अनियमित बारिश और चक्रवात हर साल करोड़ों लोगों को प्रभावित करते हैं.

ऐसे में पेड़ों का वनीकरण दोहरा लाभ देता है: यह न सिर्फ कार्बन को सोखकर जलवायु परिवर्तन को कम करता है, बल्कि जलवायु-लचीले परिदृश्य भी बनाता है. उदाहरण के लिए, बांस के बगीचे प्रति हेक्टेयर 400 टन तक कार्बन सोख सकते हैं और साथ ही निर्माण और हस्तशिल्प के लिए कच्चा माल प्रदान करते हैं.

वहीं, तटीय इलाकों में लगाए गए मैंग्रोव पेड़ चक्रवातों से सुरक्षा देने के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा देते हैं. पेड़ों का यह हरित कवच भारत को जलवायु आपदाओं से लड़ने में मदद कर सकता है. इस दृष्टि को साकार करने में कुछ चुनौतियां भी हैं. मसलन, एक ही प्रकार के पेड़ (मोनोकल्चर) लगाने से जैव विविधता को नुकसान हो सकता है.

गलत तरीके से किए गए प्रोजेक्ट स्थानीय समुदायों को विस्थापित कर सकते हैं. लेकिन भारत के पास इन समस्याओं का हल है. हम मिश्रित प्रजातियों के बगीचों और अनुपजाऊ या बंजर जमीन को वनीकरण के लिए प्राथमिकता देकर इन चिंताओं को दूर कर सकते हैं.

भारत के पास सीएएमपीए और ग्रीन इंडिया मिशन जैसे कार्यक्रम हैं, जो वनीकरण के विस्तार के लिए नीति और धन प्रदान करते हैं. स्थानीय समुदायों को इन योजनाओं में शामिल कर, हम सुनिश्चित कर सकते हैं कि वनीकरण का लाभ सब लोगों तक पहुंचे.

टॅग्स :Forest DepartmentGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

ज़रा हटकेवाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल