लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: November 20, 2020 10:49 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवंबर घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के चलते रुपया शुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 74.15 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.15 पर खुला, जो पिछले बंद के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.27 पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी कोषों की लगातार आवक से स्थानीय मुद्रा को भी मदद मिली।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक शोध टिप्पणी में कहा कि घरेलू इक्विटी और ऋण बाजार में इस महीने अभी तक छह अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश हो चुका है, जबकि महीने में अभी एक सप्ताह का कारोबार बाकी है।

शोध टिप्पणी में आगे कहा गया कि केंद्रीय बैंक इस आवक को लगातार काबू में करने की कोशिश कर रहा है, जो रुपये की बढ़त को सीमित कर सकता है।

बाजार का अनुमान है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर में मौद्रिक नीति में राहत दे सकता है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्ब की अगली बैठक 15 और 16 दिसंबर को होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल