लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 75.02 पर

By भाषा | Updated: December 24, 2021 16:29 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर रुपये में सातवें कारोबारी सत्र में भी तेजी बनी रही। कारोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप के प्रकोप की आशंका कम होने के बीच निवेशकों में जोखिम उठाने की भावना में सुधार होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 24 पैसे की तेजी के साथ 75.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.12 रुपये प्रति डॉलर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में 75.00 और नीचे में 75.20 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे की तेजी के साथ 75.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 28 पैसे की तेजी के साथ 75.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक नए विश्लेषण के अनुसार, डेल्टा स्वरूप की तुलना में ओमीक्रोन कम गंभीर है।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि छुट्टियों और अमेरिका में विस्तारित लंबे सप्ताहांत से पहले, अधिकांश प्रमुख मुद्राओं में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 190.97 अंक की गिरावट के साथ 57,124.31 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 96.01 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.96 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 271.59 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट