लाइव न्यूज़ :

रुपये में तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी, डॉलर के मुकाबले एक माह के उच्च स्तर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: May 10, 2021 19:09 IST

Open in App

मुंबई, 10 मई वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी रहने के बीच अमेरिकी मुद्रा के समक्ष रुपये में लगातार तीसरे दिन सोवमवार को सुधार रहा और रुपये की विनिमय दर 16 पैसे मजबूत हो 73.35 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हालांकि, कच्चेतेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी के कारण इस तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर- रुपया दर 73.34 पर खुली। दिन में डालर 73.33 रुपये के उच्च स्तर और 73.48 के निम्न स्तर के बीच रहा। बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.35 रुपये प्रति डॉलर थी। यह रुपये में 16 पैसे की मजूती दर्शाता है।

शुक्रवार को डालर का बंद भाव 73.51 रुपये था।

तीन दिन में रुपये में कुल 56 पैसे की तेजी आई है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 90.15 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 295.94 अंक की तेजी के साथ 49,502.41 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 1,142.75 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

खनिज तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 प्रतिशत बढ़कर 68.63 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार