लाइव न्यूज़ :

रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 74.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपये का आरंभिक लाभ कुछ कम हो गया फिर अंत में इसकी विनिमय दर पांच पैसे के सुधार के साथ 74.54 पर बंद हुई।

विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ने और विदेशी बाजारों में डॉलर में तकनीकी गिराट से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि, रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों ने डॉलर की खरीद बढ़ा रखी थी जिससे रुपये की तेजी पर अंकुश लग गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘किसी ताजा संकेत के अभाव में पांचवें दिन भी रुपया में 74.65 से 74.40 के दायरे में मजबूत हुआ। व्यापारी दुविधा में हैं।एक तरफ जोखिम उठाने की धारणा और डॉलर का प्रवाह बढ़ना रुपये के पक्ष में है जबकि दूसरी तरफ कच्चे तेल की उंची कीमतें और केन्द्रीय बैंक का बाजार में हस्तक्षेप रुपये पर दबाव बढ़ा रहा है।’’

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.48 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.47- 74.55 के बीच रहा। अंत में रुपये की विनियम दर प्रति डालर पांच पैसे मजबूत हो कर 74.54 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बुधवार को रुपया प्रति डॉलर 74.59 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 92.33 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 254.80 अंक की तेजी के साथ 53,158.85 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.58 प्रतिशत घटकर 74.33 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार