लाइव न्यूज़ :

रुपया शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले 14 पैसे मजबूती में

By भाषा | Updated: February 24, 2021 11:11 IST

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में नरमी के चलते स्थानीय अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डालर के समक्ष रुपया 14 पैसे चढ़कर 72.32 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों में दुनिया की अन्य मुद्राओं के समक्ष डालर के नरम पड़ने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत होने से रुपये को समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर अनुकूल बातें कहने का निवेशकों की धारणा पर अच्छा असर रहा है।

अंतर बैक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा में कारोबार 72.35 रुपये प्रति डालर पर शुरू हुआ और उसके बाद यह और मजबूत होकर 72.32 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गई। इस स्तर पर यह पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे मजबूत रहा।

एक दिन पहले मंगलवार को डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 72.46 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई थी।

मजबूत एशियाई मुद्राओं और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से निवेश प्रवाह जारी रहने का भी बाजार को समर्थन मिलता दिख रहा है।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की ताकत को आंकने वाला डालर इंडेक्स 0.07 प्रतिशत गिरकर 90.10 अंक पर रहा।

उधर, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट वायदा भाव 0.40 प्रतिशत गिरकर 65.11 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?