लाइव न्यूज़ :

रुपये की विनिमय दर में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट, 15 पैसे टूटकर 74.73 रुपये प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:36 IST

Open in App

मुंबई नौ अप्रैल देश में कोविड-19 महामारी संक्रमण के बढ़ते मामले, कमजोर घरेलू शेयर बाजार और मजबूत होते डॉलर की वजह से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 74.73 (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.75 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.53 से 74.96 रुपये के बीच रहा। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 74.58 रुपये के मुकाबले 15 पैसे की हानि दर्शाता 74.73 प्रति डालर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया 74.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट आई है जिस दौरान रुपये में 161 पैसे की हानि दर्ज हुई है।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.25 प्रतिशत बढ़कर 92.29 हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 63.01 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 154.89 अंकों की हानि के साथ 49,591.32 अंक रह गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को 110.85 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना