लाइव न्यूज़ :

रुपये में गिरावट थमी, नौ पैसे की तेजी के साथ 74.38 प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:22 IST

Open in App

मुंबई, 28 जुलाई अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले के आने से पहले रुपये में दो सत्रों से जारी गिरावट थम गई और रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 74.38 प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मासांत से पहले और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले के आने से पहले रुपये में एक सीमित दायरे में घटबढ हुई ।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.44 प्रति डालर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.31 के उच्च स्तर और 74.49 के निम्न स्तर तक जाने के बाद अंत में प्रति डालर नौ पैसे की तेजी के साथ 74.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 74.47 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विगत दो सत्रों में रुपये में सात पैसे की गिरावट आई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि मासांत की डॉलर मांग के बीच दो दिनों की गिरावट के बाद रुपये में सुधार आया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 92.49 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 135.05 अंक की गिरावट के साथ 52,443.71 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.77 प्रतिशत बढ़कर 75.05 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,459.08 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार