लाइव न्यूज़ :

रुपया 54 पैसे की गिरावट के साथ पांच माह के निचले स्तर 74.98 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:37 IST

Open in App

मुंबई, छह अक्टूबर अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली के मद्देनजर निवेशकों के सतर्कता का रुख अख्तियार करने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे की, लगभग छह माह में एक दिन की सबसे गिरावट के साथ 74.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.63 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.54 के उच्च स्तर और 74.99 रुपये के निम्न स्तर के दायरे में रहा और अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 54 पैसे की गिरावट के साथ 74.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस वर्ष 23 अप्रैल के बाद का यह सबसे कमजोर बंद स्तर है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत बढ़कर 94.36 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 0.55 प्रतिशत घटकर 82.11 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशीमुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘घरेलू और वैश्विक इक्विटी में कमजोरी तथा डॉलर के एक वर्ष के उच्च स्तर तक मजबूत होने के कारण मुख्य रूप से रुपये में तेज गिरावट आईं। शुक्रवार को जारी होने वाली रिजर्व बैंक की महत्वपूर्ण मौद्रिक समीक्षा से पहले बाजार के कारोबारियों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल