लाइव न्यूज़ :

रुपये में चौथे दिन तेजी जारी, डॉलर के मुकाबले दो पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:12 IST

Open in App

मुंबई, पांच अगस्त डालर के मुकाबले रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को भी तेजी जारी रही। अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया दो पैसे की मामूली तेजी के साथ 74.17 प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशकों ने शुक्रवार को पेश होने वाली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले सतर्क रुख अपनाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.15 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.28 रुपये के निम्नतम स्तर को छू गया। अंत में यह पिछले सत्र के बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 74.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपये का यह बंद स्तर, 21 जून के बाद का उच्च स्तर है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.22 रह गया।

वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 123.07 अंक बढ़कर 54,492.84 अंक पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल