लाइव न्यूज़ :

रूचि सोया ने पतंजलि बिस्कुट को 60 करोड़ में खरीदने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 मई रूचि सोया इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को पतंजलि नेचुरल बिस्कुट प्राइवेट लि. (पीएनबीपीएल) के कारोबार को 60.02 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 10 मई को पतंजलि बिस्कुट के साथ व्यापार हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी। यह अधिग्रहण अगले दो महीने में पूरा होगा।

रूचि सोया ने कहा, ‘‘व्यापर हस्तांतरण समझौते के तहत अधिग्रहण की रकम 60.02 करोड़ रुपये तय की गई है। अधिग्रहण की यह रकम घटती बिक्री के आधार पर की गई हैं।’’

उसने कहा कि अधिग्रहण की रकम दो किश्तों में दी जायेगी। जिसमे 15 करोड़ रुपये समझौता होने की तिथि या उससे पहले दिए जाऐंगे, जबकि शेष 45.01 करोड़ रुपये का भुगतान समझौता होने के 90 दिनों में होगा।

कंपनी ने कहा कि वह और पतंजलि बिस्कुट एक गैर-प्रतिस्पर्धी समझौते पर भी सहमत हुए हैं। जिसके तहत पीएनबीपीएल और उसके संबंधित सहयोगी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भारत में बिस्कुट के किसी भी प्रतिस्पर्धी व्यवसाय में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

गौरतलब है कि रुचि सोया कर्ज के बोझ तले दबी कंपनी थी जिसे 2019 में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने खरीद लिया था। पीनीबीएल ने वित्त वर्ष 2019-20 में 448 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार