लाइव न्यूज़ :

ओटीटी सेवाओं की सामग्री से जुड़े शिकायत निवारण बोर्ड के अध्यक्ष होंने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सीकरी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून उद्योग संगठन आईएएमएआई ने बृहस्पतिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अर्जन कुमार सीकरी हाल में गठित डिजिटल पब्लिशर कंटेंट ग्रिवांसेज काउंसिल (डीपीसीजीसी) के शिकायत निवारण मंडल के अध्यक्ष होंगे।

इस समय 14 ओटीटी सेवा कंपनियां डीपीसीजीसी की सदस्य हैं जिनमें आमेजन प्राइम वीडियो, ऑल्ट बालाजी, ऐप्पल, बुकमाईशो स्ट्रीम, इरोस नाऊ, नेटफ्लिक्स, हंगामा सहित अन्य शामिल हैं।

शिकायत निवारण मंडल (जीआरबी) काउंसिल की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा सदस्यों से जुड़ी सामग्री संबंधी शिकायतों पर ध्यान देगा।

इंटरनेट एवं मोबाइल एसोसियेशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने एक बयान में कहा कि न्यायमूर्ति सीकरी जीआरबी की अध्यक्षता करेंगे और जीआरबी अपने पास आने वाली शिकायतों को लेकर स्वतंत्र न्यायिक फैसले देने की दिशा में काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार