लाइव न्यूज़ :

8 माह के उच्च स्तर पर खुदरा महंगाई दर, जून में बढ़कर 3.18 प्रतिशत, मई में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 3.1 पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2019 18:47 IST

खुदरा मुद्रास्फीति इस साल जनवरी से बढ़ रही है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित आंकड़ों के अनुसार खाद्य मुद्रास्फीति जून 2019 में 2.17 प्रतिशत थी जो इससे पूर्व माह में 1.83 प्रतिशत थी।

Open in App
ठळक मुद्देअंडा, मांस और मछली जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की महंगाई दर जून में इससे पूर्व महीने के मुकाबले अधिक रही।औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की वृद्धि दर मई महीने में घटकर 3.1 प्रतिशत रह गई।

खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति जून में इससे पूर्व महीने के मुकाबले मामूली रूप से बढ़कर 3.18 प्रतिशत पर पहुंच गयी। सरकारी आंकड़े के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति इस साल मई महीने में 3.05 प्रतिशत तथा जून 2018 में 4.92 प्रतिशत थी।

खुदरा मुद्रास्फीति इस साल जनवरी से बढ़ रही है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित आंकड़ों के अनुसार खाद्य मुद्रास्फीति जून 2019 में 2.17 प्रतिशत थी जो इससे पूर्व माह में 1.83 प्रतिशत थी।

अंडा, मांस और मछली जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की महंगाई दर जून में इससे पूर्व महीने के मुकाबले अधिक रही। हालांकि सब्जियों और फलों के मामले में मुद्रास्फीति की वृद्धि धीमी रही। भारतीय रिजर्व बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है। 

मई में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 3.1 प्रतिशत पर

औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की वृद्धि दर मई महीने में घटकर 3.1 प्रतिशत रह गई। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। मई, 2018 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 3.8 प्रतिशत रही थी। समीक्षाधीन महीने में बिजली क्षेत्र का उत्पादन 7.4 प्रतिशत बढ़ा।

एक साल पहले समान महीने में बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रही थी। खनन क्षेत्र की वृद्धि दर मई में घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई। मई, 2018 में खनन क्षेत्र का उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़ा था। हालांकि,समीक्षाधीन महीने में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर घटकर 2.5 प्रतिशत रह गई। पिछले साल मई में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढ़ा था। 

टॅग्स :मुद्रास्फीतिमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम