लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक बोर्ड के सदस्य ने कहा, एलवीबी-डीबीएस के विलय का प्रस्ताव एक शानदार कदम

By भाषा | Updated: November 19, 2020 23:35 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर रिजर्व बैंक के बोर्ड के सदस्य मनीष सभरवाल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय बैंक द्वारा लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के सिंगापुर के डीबीएस बैंक की भारतीय इकाई के साथ विलय के प्रस्ताव की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के तहत निजी क्षेत्र की एक इकाई को निजी क्षेत्र का एक अन्य खिलाड़ी बचा रहा है।

सरकार ने मंगलवार को लक्ष्मी विलास बैंक पर कई तरह के अंकुश लगाने की घोषणा की थी। इसके तहत बैंक से प्रति ग्राहक निकासी की सीमा 25,000 रुपये तय की गई है। इसके साथ-साथ लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंक इंडिया में विलय की योजना की भी घोषणा की गई है।

सभरवाल ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने शानदार काम किया है। यह एक अच्छा नया कदम है। इसमें निजी क्षेत्र के संकट को निजी क्षेत्र की मदद से ही सुलझाया जा रहा है।’’

सभरवाल ने एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि यह कदम दर्शाता है कि रिजर्व बैंक नवप्रवर्तन कर रहा है। सभरवाल टीमलीज सर्विसेज के चेयरमैन एवं सह-संस्थापक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल