लाइव न्यूज़ :

रिलायंस ने जामनगर तेल रिफाइनरी की एक इकाई बंद की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली 10 जून रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गुजरात के जामनगर में अपनी रिफाइनरी की द्वितीयक इकाई को बंद किया है। इसके कारण कुछ उत्पादों के निर्यात शिपमेंट में देरी हो सकती है।

रिलायंस ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने जामनगर में अपनी एसईजेड रिफाइनरी में फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर इकाई (एफसीसीयू) को आपात्कालीन स्थिति में छह जून, 2021 को बंद करना पड़ा।

रिलायंस की जामनगर में दो रिफानरियां हैं, जो कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में तब्दील करती हैं। उसने कहा कि एफसीसीयू इकाई की प्राथमिकता के साथ मरम्मत की जा रही है और इसके जल्द फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा, ‘‘जामनगर में शेष सभी रिफायनरी में सामान्य तौर पर काम जारी हैं। हालांकि कुछ उत्पादों के शिपमेंट में देरी हो सकती है लेकिन हम अपने ग्राहकों पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल