लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी ने छोटे बेटे अनंत के लिए खरीदा दुबई का सबसे महंगा घर, रिपोर्ट में दावा

By विनीत कुमार | Updated: August 29, 2022 11:25 IST

मुकेश अंबानी ने दुबई में सबसे महंगी रिहायशी संपत्ति खरीदी है। सूत्रों के अनुसार दुबई में पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) पर स्थित एक विला को मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत के लिए खरीदा है।

Open in App

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने दुबई में समुद्र के किनारे 8 करोड़ डॉलर का विला खरीदा है। दुबई में किसी रिहायशी संपत्ति की ये सबसे बड़ी डील है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इस डील के बारे में जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने ये जानकारी दी है। 

एक सूत्र ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि दुबई में पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) पर स्थित इस संपत्ति को साल की शुरुआत में अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत के लिए खरीदी गई थी। समुद्र तट के किनारे की ये हवेली दुबई में कृत्रिम द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में है। इसमें 10 बेडरूम, एक निजी स्पा सहित इनडोर और आउटडोर पूल हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में इस विला के बारे में ये जानकारी दी गई है। हालांकि, यह नहीं बताया कि इसे किसने खरीदा है।

हाल के वर्षों में दुबई दुनिया भर के अमीरों के लिए संपत्ति में निवेश का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। स्टार ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम अपनी पत्नी विक्टोरिया के साथ-साथ बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान ऐसे कुछ नाम हैं जो यहां अंबानी के नए पड़ोसी हो सकते हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी के बाद 93.3 अरब डॉलर की संपत्ति हैं। अनंत उनके तीन बेटे-बेटियों में से सबसे छोटे हैं। दुनिया के 11वें सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब 65 साल के हो चुके हैं और धीरे-धीरे अपने बच्चों को सभी कारोबार की बागडोर सौंप रहे हैं।

सूत्रों में एक ने कहा कि अंबानी परिवार विदेशों में अपनी अचल संपत्ति बढ़ा रहा है। तीनों  भाई-बहन अपने दूसरे घरों के लिए पश्चिम की ओर देख रहे हैं। पिछले साल रिलायंस ने यूके में स्टोक पार्क लिमिटेड को खरीदने के लिए 79 मिलियन डॉलर खर्च किए। यह बड़े बेटे आकाश के लिए था, जिन्हें हाल ही में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का अध्यक्ष नामित किया गया था। वहीं, उनकी बहन ईशा न्यूयॉर्क में एक घर की तलाश कर रही हैं।

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित