लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो, गूगल का नया किफायती स्मार्टफोन 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि गूगल, जियो द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जियोफोन ‘नेक्स्ट’ 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा, जो वैश्विक स्तर पर सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा।

अंबानी ने आरआईएल की 44वीं सालाना आमसभा में रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बने नए स्मार्टफोन जियोफोन - नेक्स्ट की घोषणा की। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और ऐप से लैस होगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक अंबानी ने कहा, ‘‘नया स्मार्टफोन बेहद किफायती होगा और 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से बाजार में मिलने लगेगा।’’

विज्ञप्ति के अनुसार इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाया गया है और इसमें बेहतरीन कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेंगे।

बीते साल रिलायंस जियो ने गूगल के साथ साझेदारी की घोषणा की थी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, ‘‘गूगल और जियो का किफायती स्मार्टफोन खासतौर से भारत के लिए बनाया गया है और यह उन लाखों नए उपयोगकर्ताओं के लिए नई संभावनाएं खोलेगा जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे। गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5जी साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित