लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो को सीडीपी 2021 में मिली सबसे ऊंची रेटिंग

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो को सीडीपी की 2021 वैश्विक रेटिंग में सबसे ऊंची रेटिंग मिली है।

गैर-लाभकारी संस्था सीडीपी पर्यावरणीय प्रभावों से निपटने के तरीकों को लेकर कंपनियों की रेटिंग करती है। इसमें जियो को 'ए-' रेटिंग मिली है जो कि सीडीपी की सर्वोच्च रेटिंग है।

जियो सीडीपी के वैश्विक पर्यावरण प्रभाव पर अग्रणी रेटिंग हासिल करने वाली भारत की इकलौती दूरसंचार एवं डिजिटल सेवा कंपनी है।

सीडीपी ने अपने एक बयान में कहा, "करीब 12 लाख करोड़ डॉलर का बाजार पूंजीकरण रखने वाली दुनिया की 272 कंपनियों को पर्यावरण की दिशा में उनकी अग्रणी भूमिका के लिए रेखांकित किया गया है।"

रिलायंस जियो भारत की कुछ गिनी-चुनी कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्हें सीडीपी की तरफ से ए या ए- की रेटिंग मिली है। जियो की प्रतिद्वंद्वी कंपनी भारती एयरटेल को इसमें सी रेटिंग मिली है।

सीडीपी लंदन स्थित एक वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था है जो कंपनियों, शहरों, राज्यों एवं क्षेत्रों के लिए पर्यावरणीय खुलासा प्रणाली का संचालन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल