लाइव न्यूज़ :

पहली भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ के पार

By भाषा | Updated: June 20, 2020 16:35 IST

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ऊंचाई प्राप्त करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है। बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 65,477.03 करोड़ रुपये बढ़कर 11,15,418.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया।बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 65,477.03 करोड़ रुपये बढ़कर 11,15,418.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। घोषणा के बाद कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी। 

नई दिल्ली: देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज यह ऊंचाई प्राप्त करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कच्चा तेल से लेकर दूरसंचार तक विस्तृत क्षेत्रों में कारोबार करने वाली अपनी कंपनी के शुद्ध रूप से ऋण-मुक्त होने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी। 

बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 65,477.03 करोड़ रुपये बढ़कर 11,15,418.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर भी 6.23 प्रतिशत बढ़कर 1,759.50 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह एक समय 7.99 प्रतिशत चढ़कर 1,788.60 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। एनएसई पर भी यह 6.47 प्रतिशत बढ़कर 1,763.20 रुपये पर बंद हुआ। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, "कंपनी के शेयर में तेजी लगातार हावी रही और इसने सूचकांक ‘सेंसेक्स’ को डेढ़ फीसदी की बढ़त हासिल करने में मदद की।

’’ शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 523.68 अंक यानी 1.53 प्रतिशत बढ़कर 34,731.73 अंक पर पहुंच गया। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 16.20 फीसदी की तेजी आयी है। इससे पहले दिन में, अंबानी ने दो महीने के भीतर वैश्विक निवेशकों और राइट इश्यू से रिकॉर्ड 1.69 लाख करोड़ रुपये प्राप्त होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शुद्ध रूप से ऋण-मुक्त हो जाने की घोषणा की। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स की 25 प्रतिशत से कम हिस्सेदारी बेचकर वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेशकों से 1.15 लाख करोड़ रुपये जुटाये हैं। इसके अलावा कंपनी ने पिछले 58 दिनों में राइट्स इश्यू के माध्यम से 53,124.20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी जुटायी है।

इससे पहले पिछले साल ब्रिटेन की बीपी पीएलसी को खुदरा ईंधन कारोबार में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सात हजार करोड़ रुपये जुटाये थे। इस तरह कंपनी अब तक कुल मिलाकर 1.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटा चुकी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 31 मार्च 2020 तक 1,61,035 करोड़ रुपये का शुद्ध कर्ज था। कंपनी ने एक बयान में कहा, "इन निवेशों के साथ आरआईएल शुद्ध रूप से ऋण-मुक्त हो गयी है।

टॅग्स :जियोमुकेश अंबानीरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम