लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज 150 अरब डालर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

By भाषा | Updated: June 22, 2020 12:11 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को बाजार खुलते ही बड़े उछाल देखे गए। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,248.97 करोड़ रुपये बढ़कर 11,43,667 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस 150 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाले पहली भारतीय कंपनीकंपनी के शेयर में सेंसेक्स में शुरुआती दौर में 2.53 प्रतिशत चढ़ा, निफ्टी में भी 2.54 प्रतिशत की वृद्धि

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने पर 150 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाले पहली भारतीय कंपनी बन गई। बंबई शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,248.97 करोड़ रुपये बढ़कर 11,43,667 करोड़ रुपये (150 अरब डालर) पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाली इस कंपनी का शेयर मूल्य शुरुआती दौर में 2.53 प्रतिशत बढ़कर 1,804.10 रुपये की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी यह 2.54 प्रतिशत बढ़कर 1,804.20 रुपये पर अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इससे पहले शुक्रवार को 11 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी।

कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी के पूरी तरह से कर्ज मुक्त बन जाने की घोषणा के बाद बाजार में कंपनी का शेयर छह प्रतिशत से अधिक बढ़ गया और उसका बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।

मुकेश अंबानी ने कहा कि राइट इश्यू के जरिये और प्रमुख वैश्विक निवेशकों को आंशिक हिस्सेदारी की बिक्री कर कंपनी ने पिछले दो माह के दौरान 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाये हैं जिसके बाद कंपनी शुद्ध रूप से कर्ज मुक्त हो गई।

कंपनी ने एक चौथाई से भी कम हिस्सेदारी विभिन्न वैश्विक निवेशको को बेचकर 1.15 लाख करोड़ रुपये और राइट इश्यू के जरिये 53,124.20 करोड़ रुपये जुटाकर कुल 1.69 लाख करोड़ रुपये की पूंजी जुटा ली है। कंपनी का शेयर इस साल अब तक 19 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है।

टॅग्स :रिलायंसमुकेश अंबानीरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें