लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में मुकेश अंबानी के कई बड़े ऐलान, कंपनी सबसे सस्ता स्मार्टफोन जियोफोन नेक्सट करेगी पेश, ग्रीन एनर्जी पर रहेगा जोर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 24, 2021 21:46 IST

देश की सबसे बड़ी कंपनी के रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंपनी ने महामारी के बावजूद उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा कि महामारी के बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी ने 5.40 लाख करोड़ का राजस्व और 53 हजार करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमाया है। कंपनी के बोर्ड में अरामको के यासिर अल रुमायन को रिलायंस बोर्ड में शामिल किया है। 

देश की सबसे बड़ी कंपनी के रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंपनी ने महामारी के बावजूद उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कंपनी की 44वीं सालाना बैठक (एजीएम) में बोलते हुए कई अहम ऐलान भी किए हैं। सऊदी अरामको के चेयरमैन और सऊदी अरब के पब्लिक वेल्थ फंड के गवर्नर यासिर अल रुमायन को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल किया गया है। 

वार्षिक बैठक में मुकेश अंबानी ने जियो गूगल फोन को लांच कर दिया है। इसे जियोफोन नेक्स्ट नाम दिया गया है। गणेश चतुर्थी के दिन 10 सितंबर से यह खरीद के लिए उपलब्ध हेगा। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। लैंग्वेज और ट्रांसलेशन फीचर्स के साथ ही बेहतरीन कैमरा भी होगा। 

ग्रीन एनर्जी पर रहेगा जोर

साथ ही रिलायंस अब परंपरागत एनर्जी की जगह ग्रीन एनर्जी पर जोर देगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि अगले तीन सालों में ग्रीन एजर्नी में रिलायंस 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उन्होंने बताया कि गुजरात के जामनगर में 5 हजार एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्पलेक्स विकसित करने का काम शुरू हो गया है। 

3.24 लाख करोड़ की पूंजी जुटाई

मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को बताया कि कंपनी ने 2020-21 में 5.40 लाख करोड़ का राजस्व हासिल किया है और कंपनी को 53 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि महामारी के बावजूद कंपनी ने ज्यादा लाभांश दिया है। साथ ही इस दौरान करीब 75 हजार नई नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष में 3.24 लाख करोड़ की पूंजी जुटाई है। यह किसी भी कंपनी द्वारा जुटाई गई पूंजी से ज्यादा है। 

सदी में पहली बार देखी ऐसी महामारी

मुकेश अंबानी ने कहा कि ऐसी महामारी सदी में पहली बार देखी है। कोरोना महामारी के कारण लगातार दूसरे साल हम फेस टू फेस इंटरेक्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस के किसी भी सदस्य की पीड़ा को हमने कंपनी की पीड़ा ही समझा है। वहीं नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन के जरिये महामारी के दौरान किए जा रहे सामाजिक कार्यां के बारे में भी जानकारी दी। 

सबसे ज्यादा मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन

नीता अंबानी ने बताया कि देश में ऑक्सीजन की कमी होने पर रिलायंस के जामनगर कारखाने में मेडिकल ग्रेड का ऑक्सीजन उत्पादन शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि देश में रिलायंस सबसे ज्यादा मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन कर रही है। साथ ही रिलायंस ने देश-विदेश से ऑक्सीजन की ढुलाई करने वाले 100 टैंकर खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि मृत कर्मचारियों के परिवारों को अगले वर्षों की सैलेरी देने और ग्रेजुएशन तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। साथ ही देश में 116 वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 

टॅग्स :रिलायंसमुकेश अंबानीनीता अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें