लाइव न्यूज़ :

रिलायंस फाउंडेशन ने केरल सरकार को कोविड-19 टीके की 2.5 लाख खुराक उपलब्ध करायी

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की परमार्थ कार्यों से जुड़ी इकाई रिलायंस फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने केरल सरकार को कोविड-19 टीके की 2.5 लाख खुराक मुफ्त प्रदान की है।

बयान में कहा गया, ‘‘रिलायंस के एक प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक रूप से केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मुलाकात कर टीके की खुराक उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्धता जतायी।’’

बयान के अनुसार, विजयन ने आभार व्यक्त किया और कहा कि रिलायंस फाउंडेशन का यह कदम निस्संदेह राज्य के टीकाकरण अभियान को मजबूत करेगा।

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता एम अंबानी ने कहा, ‘‘लोगों को वायरस से बचाने के लिए सामूहिक टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है। हमने देश भर में मुफ्त टीकाकरण के लिए मिशन वैक्सीन सुरक्षा शुरू की है। इन 2.5 लाख मुफ्त टीकाकरण खुराक के साथ, रिलायंस फाउंडेशन ने जरूरत की इस घड़ी में केरल के लोगों को अपने समर्थन की फिर से पुष्टि की है।’’

वैक्सीन की खुराक बृहस्पतिवार को कोच्चि पहुंची और केरल मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन को सौंप दी गई।

केरल सरकार की ओर से एर्नाकुलम के जिला कलेक्टर जाफर मलिक ने वैक्सीन की खुराक प्राप्त की।

ये टीके केरल स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना