कमजोर मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: January 21, 2021 14:16 IST2021-01-21T14:16:13+5:302021-01-21T14:16:13+5:30

Refined soya oil futures fall on weak demand | कमजोर मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 21 जनवरी हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 8.2 रुपये की गिरावट के साथ 1,078 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 8.2 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,078 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 39,710 लॉट के लिये सौदे किये गये।

रिफाइंड सोया तेल के मार्च महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 3.7 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,066.5 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 11,745 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Refined soya oil futures fall on weak demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे