लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार कर्मियों को टीकाकरण में प्राथमिकता की सीओएआई की मांग पर स्वास्थ्य विभाग से सिफारिश

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई दूरसंचार विभाग ने कोविड19 महामारी की लहर के बीच दूरसंचार सेवा कंपनियों के फील्ड और अग्रिम पंक्ति में कर्मचारियों के काम के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता दिए जाने की कंपनियों की मांग का अनुमोदन किया है।

दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव राजेश भूषण को पत्र लिख कर दूरसंचार कंपनियों के मंच सीओएआई की मांग पर विचार किए जाने की सफारिश की है।

भारतीय सेल्युलर मोबाइल सेवा प्रदाताओं के संघ (सीओएआई) ने दूरसंचार विभाग से मांग की है कि दूरसंचार कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के प्रकोप को कम करने में अग्रिम पंक्ति के योद्धा मानते हुए उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाए। सीओएआई के महानिदेशक एस पी कोचर ने दूरसंचार सचिव को लिखे एक पत्र में कहा कि दूरसंचार परिचालक देश की सूचना अवसंरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रह हैं।

पत्र में कहा गया, ‘‘ऐसे में यह जरूरी है कि उन्हें अग्रणी स्वयंसेवकों के रूप में श्रेणीबद्ध किया जाए, ताकि उन्हें कोविड-19 टीकाकरण में प्राथमिकता मिल सके।’’

इस पत्र के संदर्भ में दूरसंचार सचिव प्रकाश ने स्वास्थ्य सचिव भूषन को पत्र लिख कर कहा कि ‘सीओएआई के अनुरोध पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।’ उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘दूरसंचार विभाग सीओएआई के अनुरोध का समर्थन करता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि पूरे देश में दूरसंचार कर्मचारी डेटा और वायस सेवाओं को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं और ऐसे में कोविड-19 से संक्रमित होने का जोखिम भी बहुत अधिक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए यह अनुरोध किया जाता है कि सीओएआई की मांग पर सकारात्मक रूप से विचार किया जा सकता है।’’ इस संबंध में निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय को करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल