लाइव न्यूज़ :

लक्ष्मी विलास बैंक पर आरबीआई के फैसले से बैंकिंग क्षेत्र की स्थिरता में मदद मिलेगी: एसएंडपी

By भाषा | Updated: November 19, 2020 15:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संकटग्रस्त लक्ष्मी विलास बैंक के बारे में तेजी से समाधान करने से समस्या को काबू में करने तथा बैंकिंग प्रणाली में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

आरबीआई ने लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) का डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (डीबीआईएल) के साथ विलय का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के तहत डीबीआईएल सिंगापुर स्थित डीबीएस बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई बन जाएगा। इसके तहत डीबीएस लक्ष्मी विलास बैंक में 2,500 करोड़ रुपये की पूंजी लगाएगी।

एसएंडपी ने कहा कि यह सौदा भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के लिए सकारात्मक है और इससे एलवीबी को बहुप्रतीक्षित राहत मिलेगी।

एसएंडपी ने आगे कहा, ‘‘संकटग्रस्त लक्ष्मी विलास बैंक का तेजी से समाधान करने के आरबीआई के उपायों से समस्या को काबू में करने तथा बैंकिंग प्रणाली में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी। हमारा मानना है कि आरबीआई ने डीबीआईएल के स्वस्थ बहीखाते और पूंजीकरण को ध्यान में रखा है।’’

अमेरिकी स्थित रेटिंग एजेंसी ने कहा कि उसका हमेशा से मानना है कि भारत सरकार बैंकिंग क्षेत्र के लिए अत्यधिक मददगार है और वह हमेशा कमजोर बैंक का मजबूत बैंक के साथ विलय को बढ़ावा देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना