लाइव न्यूज़ :

RBI repo rate: मैं संजय हूं, लेकिन महाभारत का संजय नहीं?, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ब्याज दरों में कटौती पर गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​बोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 16:00 IST

RBI slashes repo rate by 25 bps: आरबीआई गवर्नर का पद संभालने के बाद लगातार दूसरी बार रेपो दर में कटौती की है।

Open in App
ठळक मुद्देपूछा गया था कि क्या ब्याज दरों में आगे और कटौती होगा। मुद्रास्फीति के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।वृद्धि और मुद्रास्फीति की गतिशीलता को प्रबंधित करने का प्रयास करेंगे।

RBI slashes repo rate by 25 bps: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने बुधवार को कहा कि ‘मैं संजय हूं, लेकिन महाभारत का संजय नहीं, जो भविष्य में ब्याज दरों में होने वाले बदलाव और मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ब्याज दरों में होने वाली कटौती के बारे में भविष्यवाणी कर सके।' मल्होत्रा से एक संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया था कि क्या ब्याज दरों में आगे और कटौती होगा। गौरतलब है कि उन्होंने आरबीआई गवर्नर का पद संभालने के बाद लगातार दूसरी बार रेपो दर में कटौती की है।

महाभारत के अनुसार, संजय को दिव्य दृष्टि प्राप्त थी और उन्होंने अपनी शक्ति का उपयोग करके कुरुक्षेत्र के युद्ध में हुई घटनाओं के बारे में नेत्रहीन राजा धृतराष्ट्र को बताया था। उन्होंने आगे कहा कि मौद्रिक नीति और राजकोषीय नीति वृद्धि तथा मुद्रास्फीति के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक संयुक्त प्रयास है... सरकार ने हाल ही में बजट में पूंजीगत व्यय में वृद्धि, कर छूट के कई उपाय करके अपना काम किया है और हमने रेपो दर को कम किया है।’’ मल्होत्रा ने आगे जोड़ा, ‘‘यह कहां तक जाएगा... हम वास्तव में नहीं जानते। मैं संजय हूं, लेकिन मैं महाभारत का संजय नहीं हूं जो इतनी दूर की भविष्यवाणी कर सकूं।’’ उन्होंने कहा, ‘मेरे पास उनके जैसी दिव्य दृष्टि नहीं है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम (सरकार के साथ) मिलकर अपने देश में वृद्धि और मुद्रास्फीति की गतिशीलता को प्रबंधित करने का प्रयास करेंगे।’

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)संजय मल्होत्रामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो