लाइव न्यूज़ :

रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, RBI ने कहा- 2021-22 में जीडीपी ग्रोथ 10.5 फीसदी रहने का अनुमान

By विनीत कुमार | Updated: February 5, 2021 10:52 IST

मौद्रिक नीति: भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो में इस बार भी कोई कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो दर 4 प्रतिशत पर बरकरार रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, मुद्रास्फीति के 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान: RBI शक्तिकांत दास ने कहा- वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी की ग्रोथ 10.5 फीसदी रहने का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से रेपो रेट में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में रेपो रेट अभी भी फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर ही रहेगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) के फैसलों की घोषणा की।

साथ ही शक्तिकांत दास ने वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया। बता दें कि आर्थिक सर्वे में इसे 11% रहने का अनुमान जताया गया था।

मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट (MSF) और बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ही 4.25% है। शक्तिकांत दास ने कहा कि चौथी तिमाही में सीपीआई महंगाई (CPI inflation) के 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है।

शक्तिकांत दास ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कैपिसिटी यूटिलाइजेशन सुधरा है और यह इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 63.3% रहा जो Q1 में केवल 47.3% था। उन्होंने साथ ही कहा कि अर्थव्यवस्था में रिकवरी और तेज हुई है। शक्तिकांत दास ने बताया कि रिजर्व बैंक ने धीरे-धीरे 27 मार्च 2021 तक बैंकों के नकद आरक्षित अनुपात को 3.5 प्रतिशत पर वापस लाने का भी निर्णय लिया है। 

इससे पहले आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा से पूर्व आज भी शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 400 अंक की तेजी के साथ पहली बार 51000 के पार पहुंच गया।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासरेपो रेटरिवर्स रेपो रेटसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित