लाइव न्यूज़ :

RBI का आपात कोष घटकर 1.96 लाख करोड़ रुपये रह गया, मोदी सरकार को किए भुगतान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2019 19:53 IST

केद्रीय बैंक की 2018-19 की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिजर्व बैंक का वित्त वर्ष जुलाई से जून होता है। यह वह कोष है जो केंद्रीय बैंक किसी आपात स्थिति से निपटने के लिये अपने पास रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने विमल जालान समिति की रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त राशि सरकार को हस्तांतरित करने का फैसला किया। समिति का गठन केंद्रीय बैंक के लिये उपयुक्त आर्थिक पूंजी नियम पर विचार करने और इस संबंध में जरूरी सिफारिशें देने के लिये किया गया था।

रिजर्व बैंक का आकस्मिक कोष जून में समाप्त वर्ष में घटकर 1.96 लाख करोड़ रुपये रह गया। सरकार को रिजर्व बैंक से 52,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भुगतान से उसकी आकस्मिकता निधि में यह कमी आई है।

केद्रीय बैंक की 2018-19 की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिजर्व बैंक का वित्त वर्ष जुलाई से जून होता है। यह वह कोष है जो केंद्रीय बैंक किसी आपात स्थिति से निपटने के लिये अपने पास रखता है। रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने विमल जालान समिति की रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त राशि सरकार को हस्तांतरित करने का फैसला किया।

समिति का गठन केंद्रीय बैंक के लिये उपयुक्त आर्थिक पूंजी नियम पर विचार करने और इस संबंध में जरूरी सिफारिशें देने के लिये किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार 30 जून 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में आकस्मिक कोष घटकर 1,96,344 करोड़ रुपये पर आ गया जो इससे पिछले साल इसी अवधि में 2,32,108 करोड़ रुपये पर था।

हालांकि, अतिरिक्त कोष में से 52,000 करोड़ रुपये का हस्तांतरण बाजार की उम्मीद से कम है। बाजार यह उम्मीद कर रहा था कि आरबीआई को अतिरिक्त पूंजी के रूप में एक लाख रुपये से अधिक हस्तांतरित करने पड़ सकते हैं।

जालान समिति ने अधिशेष वितरण नीति को उसके सकल बही खाता आकार के समक्ष आरक्षित पूंजी भंडार को 5.5 से 6.5 प्रतिशत के दायरे में रखने का लक्ष्य रखा है। आरबीआई ने 52,000 करोड़ रुपये के अलावा अपने लाभ में से 1,23,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

यह हाल में किये गये भुगतान के मुकाबले लगभग दोगुना है। रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक की घरेलू स्रोत से आय 30 जून 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में 132.07 प्रतिशत बढ़कर 1,18,078 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 50,880 करोड़ रुपये रही थी।

आय बढ़ने का मुख्य कारण ब्याज आय है। इसके अलावा प्रतिभूतियों, तरलता समायोजन सुविधा / सीमांत स्थायी सुविधा परिचालन के तहत शुद्ध ब्याज आय में वृद्धि हुई है। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मोदी सरकारनिर्मला सीतारमणइकॉनोमीशक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित