लाइव न्यूज़ :

यूपीआई के जरिये भुगतान में तीव्र वृद्धि, कई देश इसे अपनाने को इच्छुक: पांडा

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी से प्रभावित वर्ष 2020-21 में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये डिजिटल लेन-देन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने भारत के अनुभव से सीखने की इच्छा जतायी है ताकि वे इस मॉडल को अपना सके।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने लोगों को वित्तीय लेन-देन के लिए डिजिटल साधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है और ‘‘महामारी के दौरान इसमें अप्रत्याशित वृद्धि हुई।’’

पांडा ने कहा कि 2020-21 के दौरान जब जब पूरी दुनिया कोरोनो वायरस महामारी की चपेट में थी, 41 लाख करोड़ रुपये के 22 करोड़ से अधिक यूपीआई वित्तीय लेन-देन दर्ज किए गए।

उन्होंने इकोनॉमिक्स टाइम्स वित्तीय समावेश शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘यह अपने देश में होता देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है। यूपीआई मंच वास्तव में बदल गया है (वित्तीय लेनदेन)। बहुत सारे देश वास्तव में हमारे अनुभव से सीखने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे इसे अपने देशों में अपना सकें। यही वह सफलता है जो हमने हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना