लाइव न्यूज़ :

आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 12:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों इन्फोसिस और विप्रो के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक संकेतकों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

इस सप्ताह इन्फोसिस और विप्रो के अलावा माइंडट्री, टाटा एलेक्सी और एचडीएफसी एएमसी के तिमाही नतीजों की घोषणा होनी है।

इसके अलावा सप्ताह के दौरान औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी), खुदरा और थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े भी आने हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों मसलन आईआईपी, खुदरा मुद्रास्फीति और थोक मुद्रास्फीति से दिशा लेगा। इसके अलावा मानसून की प्रगति, कोविड-19 के नए प्रकार आदि से जुड़ी खबरों पर भी निवेशकों की निगाह रहेगी।’’

मिश्रा ने कहा कि इसके साथ निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस के मामलों तथा डेल्टा वैरिएंट के प्रसार पर रहेगी।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इक्विटी तकनीकी शोध) श्रीकान्त चौहान ने कहा, ‘‘आगे चलकर बाजार की निगाह मुद्रास्फीति, कच्चे तेल की कीमतों, बांड पर प्राप्ति तथा डेल्टा वायरस के प्रसार पर रहेगी।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘हमारे विचार में मानसून की प्रगति, पहली तिमाही के नतीजों तथा कोविड-19 के रुख से निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय होगी।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह पहली तिमाही के नतीजों के अलावा कई प्रमुख आर्थिक आंकड़े भी आएंगे, जो बाजार की दिशा तय करेंगे।’’

विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार