लाइव न्यूज़ :

चौथी तिमाही में आर्थिक विकास दर रही 7.7 प्रतिशत, पिछले 7 तिमाहियों की सबसे ऊँची दर

By भाषा | Updated: May 31, 2018 19:52 IST

इससे पहले अप्रैल - जून 2016-17 तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.1% के उच्च स्तर पर रही थी। जनवरी - मार्च 2016-17 तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.1% रही थी।

Open in App

नयी दिल्ली , 31 मई (भाषा) विनिर्माण , निर्माण व सेवा क्षेत्र के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जनवरी - मार्च 2018 में देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.7% रही जो कि सात तिमाहियों में सबसे ऊंची है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार हालांकि, पूरे वर्ष 2017-18 में वृद्धि दर धीमी पड़कर 6.7% रह गई जो कि 2016-17 में 7.1% रही थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार ,‘2011-12 के मूल्यों के आधार पर 2017-18 की चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.7% रही। यह दर 2017-18 की पहली तीन तिमाहियों में क्रमश : 5.6%, 6.3% तथा 7% थी। ’ इसके अनुसार कृषि (4.5 प्रतिशत), विनिर्माण (9.1%) तथा निर्माण (11.5%) क्षेत्र की तीव्र वृद्धि ने कुल वृद्धि में योगदान किया। इससे पहले अप्रैल - जून 2016-17 तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.1% के उच्च स्तर पर रही थी। जनवरी - मार्च 2016-17 तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.1% रही थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबारउपभोक्ता बाजार रिपोर्ट 2026ः नए साल में भारत होगा सबसे आशावादी बाजार

कारोबारचुनौतियों के बावजूद उम्मीद से अधिक है देश की विकास दर

कारोबार'ट्रंप टैरिफ' के बावजूद FY26 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़कर 8.2% हुई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम