लाइव न्यूज़ :

पीवीआर ने कोविड-19 के बीच कर्मचारियों के लिए सहायता कार्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई मल्टीप्लेक्स श्रृंखला पीवीआर लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने में मदद के लिए पूरे भारत में अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के कोविड-19 टीकाकरण का खर्च उठा रही है।

कंपनी ने बताया कि इन कर्मचारियों और उनपर आश्रित लोगों की संख्या करीब 10,000 है।

कंपनी ने कहा कि अपने कर्मचारी सहायता कार्यक्रम के तहत वह चिकित्सीय मदद, भोजन मुहैया कराना, कॉल सेंटर, अस्पताल संबंधी सुविधा और एंबुलेंस सेवा आदि प्रदान कर रही है।

पीवीआर के चैयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय बिजली ने इस पहल को लेकर कहा, "हमारे कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन पर महामारी का असर व्यापक रूप में एक निजी संकट है। हमारे कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं उनकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और इसलिए हमने सभी कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए निशुल्क टीकाकरण के साथ व्यापक कर्मचारी सहायता केयर पैकेज शुरू किया है।"

उन्होंने साथ ही कहा कि कंपनी स्थानीय स्तरों पर एक कोविड प्रतिक्रिया टीम के साथ चिकित्सा, रसद सामग्री और वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना