लाइव न्यूज़ :

‘पीएसबी राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी की अगुवाई करेंगे, पर निजी बैंकों के समर्थन की जरूरत’

By भाषा | Updated: May 6, 2021 23:13 IST

Open in App

मुंबई, छह मई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी (एनएआरसी) के गठन की अगुवाई करेंगे लेकिन रुग्न सपत्ति समाधान मंच यानी बैड बैंक को निजी बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के समर्थन की जरूरत होगी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक स्वामीनाथन जे ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

अगर सभी बैंक एक साथ आते हैं, तो बजट में घोषित एनएआरसी सभी रुग्ण कंपनियों के बकाया कर्ज को एक साथ लाने में सक्षम होगी। इससे अंतत: सभी के लिये दबाव वाली संपत्ति का गुणवत्ता सुधारने का रास्ता साफ होगा।

सरकार ने एनएआरसी या बैड बैंक की रूपरेखा की घोषणा अबतक नहीं की है। केवल इतना कहा है कि वह मंच की मदद के लिये कुछ सरकारी गारंटी उपलब्ध कराने को इच्छुक है।

‘ऑनलाइन’ आयोजित सेमिनार में स्वामीनाथन ने कहा, ‘‘इस मॉडल की सफलता के लिये सभी बैंकों का सहयोग जरूरी है। यह सही है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की अग्रणी भूमिका होगी लेकिन इस समय जो हमारी समझ है, उसके अनुसार एनएआरसी में व्यापक भागीदारी होगी। यह पीएसबी, निजी क्षेत्र के बैंकों और उन वित्तीय संस्थानों को जोड़ेगा जिन्होंने कर्ज दे रखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बैड बैंक को वास्तविक रूप देने के काफी करीब हैं। और दोहरा ढांचा यानी संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी के साथ संपत्ति प्रबंधन कंपनी की भूमिका मददगार होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल