लाइव न्यूज़ :

प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थो का निर्यात अप्रैल-फरवरी 2020-21 में 26.51 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल भारत से प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद अप्रैल-फरवरी 2020-21 के दौरान 26.51 प्रतिशत बढ़कर 43,798 करोड़ रुपये का हो गया। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी है।

वाणिज्य मंत्रालय के इन आंकड़ों के अनुसार इन उत्पादों में दालें, प्रसंस्कृत सब्जियां, प्रसंस्कृत फल एवं फलों का जूस, मूंगफली, ग्वार गम, अनाज से बनी वस्तुयें, दुग्ध उत्पादें, अल्कोहल पेय और तेल खली शामिल हैं।

प्रसंस्कृत सब्जियों और शराब जैसे मूल्य वर्धित उत्पादों ने अप्रैल-फरवरी 2020-21 में 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के अध्यक्ष एम अंगमुथु ने कहा कि प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में वृद्धि वर्ष 2021-22 में जारी रहने की संभावना है।

पश्चिम एशिया, सुदूर पूर्व, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बाजारों में दालों, प्रसंस्कृत फलों और सब्जियों, और अनाज की मांग में वृद्धि हुई है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, एपीडा ने वीडियों सम्पर्क से क्रेता-विक्रेता मेला, उत्पाद संवर्धन बैठकें, वेबिनार, प्रचार गतिविधियों और वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसे कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि वीडियो संपर्क से खरीदार विक्रेता सम्मेलन ने वैश्विक आयातकों के बीच रुचि पैदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल