लाइव न्यूज़ :

निजी इकाइयों के पास विकास के लिए नये बंदरगाह की पहचान करने की आजादी होनी चाहिए: समिति

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त संसद की एक समिति ने सिफारिश की है कि नौवहन उद्योग से जुड़े निजी पक्षों को देश में नए बंदरगाहों की पहचान करने और उनके विकास के प्रस्ताव के साथ केंद्र सरकार से संपर्क करने की आजादी होनी चाहिए।

'भारत के समुद्री क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने' पर परिवहन, पर्यटन और संस्कृति से जुड़ी विभाग संबंधित संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया कि कंटेनरों की तेजी से निकासी के लिए जवाहरलाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) में एक आम रेल यार्ड विकसित किया जाना चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया, "समिति यह भी सिफारिश करती है कि पोत परिवहन उद्योग के निजी पक्षों को देश में नए बंदरगाहों की पहचान करने और उनके विकास के प्रस्ताव के साथ भारत सरकार से संपर्क करने की आजादी होनी चाहिए।"

समिति ने कहा कि वह बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय को भी सिफारिश देना चाहेगी कि देश में निजी बंदरगाहों के विकास के लिए शुरू की गई पीपीपी (सार्वजनिक निजी भागीदारी) परियोजनाओं के प्रभावी समन्वय और निगरानी के लिए अलग से व्यवस्था बनायी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार