लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारी जरूरी: हिंदुस्तान जिंक

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा है कि कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों की जरूरत है और इस बात पर जोर दिया कि कंपनी एक व्यापक टीकाकरण अभियान के जरिए सर्वोपरि रक्षात्मक उपाय कर रही है।

उन्होंने कहा कि कंपनी जरूरी चिकित्सा बुनियादी ढांचे के साथ तैयार है, जिसमें ऑक्सीजन की आपूर्ति, वेंटिलेटर और आईसीयू बेड के साथ 100- बिस्तरों वाला एक कोविड-19 फील्ड अस्पताल शामिल हैं।

मिश्रा ने कंपनी की 55वीं वार्षिक आम सभा में अपने भाषण में कहा कि इसके अलावा, कंपनी के कर्मचारियों का बोझ कम करने और साझा करने के लिए उन्नत चिकित्सा एवं जीवन बीमा कवर भी प्रदान किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "पिछला एक साल न केवल हमारी कंपनी के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक घटनापूर्ण वर्ष रहा है।"

मिश्रा ने कहा, "हालांकि, इसने मानव जीवन में प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व को न केवल उन्नति और दक्षताओं के पारंपरिक दृष्टिकोण से, बल्कि कोविड-19 जैसी अकल्पनीय चीज से निपटने के लिए भी स्पष्ट रूप से स्थापित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार