लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में बिजली की कमी से बिजली की अधिकता वाला देश बना भारत: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: January 3, 2021 21:50 IST

Open in App

जम्मू, तीन जनवरी केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने रविवार को कहा कि भारत पिछले छह वर्षों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अधिशेष बिजली वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि अब भारत दुनिया में नवीकरणीय ऊर्जा में उच्चतम वृद्धि दर भी दर्ज कर रहा है।

सिंह ने यहां एक समारोह में कहा, ‘‘देश में बिजली की कोई कमी नहीं है। हमारी अधिकतम 1.85 लाख मेगावाट बिजली की मांग है, लेकिन वर्तमान उपलब्धता 3.74 लाख मेगावाट है।"

केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री 34 हजार करोड़ रुपये की लागत से 850 मेगावाट के रातले एचईपी और 930 मेगावाट के किरथई-2 एचईपी के क्रियान्वयन तथा सावलकोट एचईपी (1856 मेगावाट), उरी (स्टेज-2- 240 मेगावाट) और दुलहस्ती (स्टेज-2- 258 मेगावाट) बिजली परियोजनाओं के निष्पादन को लेकर एनएचपीसी व जम्मू कश्मीर सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के लिये आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले हमारे देश में बिजली की कमी थी, लेकिन 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद, हमने देश को बिजली उत्पादन में अधिशेष वाला बनाने के लिये बिजली उत्पादन को दोगुना कर दिया है।’’

मंत्री ने कहा कि बिजली के उत्पादन में सार्वजनिक क्षेत्र के बजाय निजी क्षेत्र से अधिक निवेश है। उन्होंने एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम यहां पारदर्शी तरीके से कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारत की अक्षय ऊर्जा वृद्धि दर दुनिया में सबसे अधिक है और अक्षय ऊर्जा में भारत एक आकर्षक वैश्विक गंतव्य बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना