लाइव न्यूज़ :

बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों ने विद्युत संशोधन विधेयक के खिलाफ सत्याग्रह शुरू किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने विद्युत (संशोधन) विधेयक, 2021 के विरोध में यहां जंतर-मंतर पर चार दिन के लिये सत्याग्रह शुरू किया।

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने एक बयान में कहा कि विद्युत (संशोधन) विधेयक, 2021 को संसद के वर्तमान मानसून सत्र में पारित करने की केंद्र सरकार की एकतरफा घोषणा के खिलाफ बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की राष्ट्रीय समन्वय समिति (एनसीसीओईईई) के आह्वान पर बिजली क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारियों ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर चार दिवसीय सत्याग्रह शुरू किया।

सत्याग्रह में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली के बिजली क्षेत्र के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए हैं।

एआईपीईएफ के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र के राज्यों के सैकड़ों बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने आज जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन छह अगस्त तक जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के बिजली कर्मचारी 4 अगस्त को, पश्चिमी क्षेत्र के 5 अगस्त को और दक्षिणी क्षेत्र के कर्मचारी 6 अगस्त को भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि देश भर के बिजली क्षेत्र के कर्मचारी केंद्र सरकार के संसद में विधेयक को जल्दबाजी में पारित कराने के एकतरफा रुख के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

दुबे ने कहा कि विद्युत (संशोधन) विधेयक के कई प्रावधान आम लोगों और कर्मचारियों के खिलाफ हैं। अगर इसे लागू किया गया तो दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार