लाइव न्यूज़ :

दिवाली के दिन शेयर बाजार में संवत वर्ष 2076 की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 192 अंक चढ़ा, निफ्टी 11625 अंक के पार

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:49 IST

दीपावली के अवसर पर शेयर बाजार में हर साल विशेष मुहूर्त कारोबार होता है। इसी दिन नये संवत वर्ष की भी शुरुआत होती है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के शेयर बाजारों में नये संवत वर्ष 2076 की शुरुआत अच्छी रही। एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में निवेशकों की खरीदारी अच्छी रही जिससे बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 192 अंक चढ़कर 39,250.20 अंक पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में नये संवत वर्ष 2076 की शुरुआत अच्छी रही। एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में निवेशकों की खरीदारी अच्छी रही जिससे बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 192 अंक चढ़कर 39,250.20 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11,600 अंक से ऊपर रहा।

दीपावली के अवसर पर शेयर बाजार में हर साल विशेष मुहूर्त कारोबार होता है। इसी दिन नये संवत वर्ष की भी शुरुआत होती है। रविवार को संवत वर्ष 2076 की शुरुआत के मौके पर एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मजबूती के साथ 39,397.37 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान और बढ़कर 39,402.23 अंक तक चढ़ा।

निवेशकों का वाहन कंपनियों, सूचना प्रौद्योगिकी और बैंकों के शेयरों में लिवाली का जोर रहा। कारोबार के दौरान बाजार के उच्चस्तर पर मुनाफा वसूली से सूचकांक कारोबार समाप्ति के समय कुछ नीचे आ गया। फिर भी यह पिछले दिन के मुकाबले 192.14 अंक यानी 0.49 प्रतिशत ऊंचा रहकर 39,250.20 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.25 अंक यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 11,627.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से टाटा मोटर्स, येस बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्दा, वेदांता, इन्फोसिस और टेक महिन्द्रा के शेयरों में अच्छा उछाल दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ मारुति लिमिटेड, भारती एयरटेल, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर मूल्य में 0.78 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। शेयर ब्रोकरों ने कहा कि संवर्त वर्ष 2076 की शुरुआत के मौके पर निवेशकों में उत्साह रहा। खरीदारी का जोर रहने से एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में तेजी का रुख रहा।

दूरसंचार और टिकाऊ उपभोक्ता सामानों को छोड़कर दूसरे क्षेत्रों के समूह सूचकांक में तेजी रही। पिछले संवत वर्ष 2075 में पूरे वर्ष के दौरान बीएसई सेंसेक्स 4,066.15 अंक यानी 11.62 प्रतिशत चढ़ा है जबकि निफ्टी सूचकांक 1,053.90 अंक यानी 10 प्रतिशत चढ़ा है। बीएसई और एनएसई सोमवार 28 अक्टूबर को ‘दिवाली बलीप्रतिपदा’ के उपलक्ष्य में बंद रहेगा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित