लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: देश भर में नीरव मोदी के 40 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा

By IANS | Updated: February 19, 2018 19:01 IST

हीरा व्यापारी नीरव मोदी के मुंबई के वर्ली स्थित घर पर भी छापेमारी की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 फरवरी: अरबों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को विभिन्न शहरों में 40 से ज्यादा स्थानों पर छापे मारे। एजेंसी ने मुंबई में 10 जगहों पर तथा अहमदाबाद और बेंगलुरू में छह-छह जगहों पर, चेन्नई में चार जगहों पर, सूरत में तीन, बिहार, लखनऊ, जालंधर और हैदराबाद में दो-दो जगहों पर तथा दिल्ली में एक स्थान पर छापेमारी की है।

हीरा व्यापारी नीरव मोदी के मुंबई के वर्ली स्थित घर पर भी छापेमारी की गई है। पहले की रिपोर्ट में ईडी अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर कहा गया था कि रविवार को वसंत कुंज स्थित एंबिएंस मॉल के गीतांजलि आउटलेट पर भी छापेमारी की गई। हालांकि मॉल ने बताया कि ईडी ने वसंत कुंज के एंबिएंस मॉल में कोई छापेमारी नहीं है। पत्र में कहा गया, "हमारे यहां गीतांजलि का कोई आउटलेट नहीं है।"

पीएनबी में हुए 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में ईडी ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को देश भर क्रमश: 35, 21 और 45 स्थानों पर छापेमारी की है। ईडी के प्रवक्ता अनिल रावल ने बताया कि शनिवार तक कुल 5,674 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे, सोने और गहने जब्त किए गए हैं।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीप्रवर्तन निदेशालयमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो