लाइव न्यूज़ :

पीएनबी धोखाधड़ी मामला: सीबीआई ने गीतांजलि के वाइस प्रेसिडेंट को किया गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: March 7, 2018 02:10 IST

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "संक्षिप्त पूछताछ के बाद एजेंसी के अधिकारियों ने विपुल चितालिया को गिरफ्तार कर लिया।"

Open in App

नई दिल्ली, 6 मार्च: पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने आरोपी मेहुल चौकसी के गीतांजलि समूह के बैंकिंग ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट विपुल चितालिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इस बात की अधिकारियों ने दी।आईएएनएस के मुताबिक सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "संक्षिप्त पूछताछ के बाद एजेंसी के अधिकारियों ने विपुल चितालिया को गिरफ्तार कर लिया।" इससे पहले दिन में, उन्हें मुंबई हवाईअड्डे पर बैंकाक से आने के तुरंत बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था।

मंगलवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को लेकर आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर को और एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को समन भेजा।  इन दोनों को ये समन सीएफआईओ (serious froud investigation office) की तरफ से भेजा गया। सीबीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कोचर और शर्मा मंगलवार दोपहर को मुंबई में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) के सामने पेश होंगी।

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर हुए 11300 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद बैंकों से लिए जाना वाला लोन पूरे देश में चर्चा का विषय है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2016-17 में भारत में हुई 86 प्रतिशत वित्तीय जालसाजी बैंकों से कर्ज से जुड़ी थी।पंजाब नेशनल बैंक से साथ वित्त वर्ष 2016-17 में हुई वित्तीय जालसाजियों में 99 प्रतिशत लोन से जुड़ी हुई है।  

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां