लाइव न्यूज़ :

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की 35,000 करोड़ रुपये की रिण पूंजी जुटाने की योजना

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त कार्लाइल समूह सौदे में कानूनी बाधाओं का सामना कर रही पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस अब 35,000 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने पर विचार कर रही है।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने बुधवार को एक नियामक सूचना में कहा, कंपनी तीन सितंबर, 2021 को अपनी वार्षिक आम सभा (एजीएम) में शेयरधारकों से इस पर मंजूरी मांगेगी।

कंपनी ने कहा कि वह रिण इश्यू के जरिए और वित्त जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगेगी।

नियामकीय सूचना के मुताबिक, "33वीं एजीएम में ऋण जारी करने के माध्यम से और धन जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी जा रही है और शेयरधारकों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे निदेशक मंडल को एक या एक से अधिक किश्तों में कुल 35,000 करोड़ रुपये के प्रतिदेय, सुरक्षित / असुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर की समय-समय पर पेशकश करने के लिए अधिकृत करें।"

सोमवार को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने कंपनी के मौजूदा निवेशक कार्लाइल ग्रुप के नेतृत्व में 4,000 करोड़ रुपये के इक्विटी फंड इन्फ्यूजन और अन्य शेयरों एवं वारंटों के तरजीही आवंटन से संबंधित मामले में अदालत में कंपनी की याचिका पर एक खंडित फैसला दिया।

अगर सौदा नियामकीय और कानूनी बाधाओं में नहीं फंसता, तो कंपनी इक्विटी पूंजी जुटाने में सफल रहती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल