लाइव न्यूज़ :

पीएचडीसीसीआई का प्रोत्साहन पैकेज के लिये सरकार को कोविड बांड जारी करने का सुझाव

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने सरकार को प्रोत्साहन पैकेज के लिए कोष जुटाने के वास्ते विशेष कोविड बांड जारी करने का सुझाव दिया है। चैंबर का मानना है कि इससे आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलेगा।

पीएचडीसीसीआई ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू अंकुशों से व्यापार और उद्योग के लिए काफी मुश्किलें पैदा हुई हैं। सरकार को उद्योगों की मदद के लिए आगे बढ़कर कदम उठाने की जरूरत होगी।

चैंबर ने कहा कि अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के वास्ते विशेष कोविड बांड जारी कर बाजार से कर्ज जुटाने का एक उचित जरिया साबित हो सकता है।

पीएचडीसीसीआई ने कहा कि अर्थव्यवस्था में मांग पैदा करने के लिए जीएसटी दरों में कटौती एक प्रभावी वित्तीय उपाय हो सकता है। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण गरीबों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) तथा बुनियादी ढांचे के लिए खर्च को पहले ही प्रदान करना इसके अन्य उपाय हो सकते हैं।

चैंबर ने कहा कि दुनियाभर में विभिन्न सरकारों, बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों ने संसाधन जुटाने के लिए विशेष बांड जारी करने जैसे नवोन्मेषी उपाय किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल