लाइव न्यूज़ :

पीएचडीसीसीआई ने पालतू पशुओं के भोजन उद्योग को बढ़ावा देने के उपाय सुझाए

By भाषा | Updated: July 2, 2021 13:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने सरकार से पालतू पशुओं, खासतौर से कुत्ते और बिल्ली, के भोजन के लिए अनिवार्य रूप से मानकों को लागू करने जैसे कदम उठाने की सिफारिश की है, ताकि यह उद्योग तेजी से वृद्धि हासिल कर सके।

इसके अलावा उद्योग मंडल ने पशुओं के भोजन को पांच प्रतिशत जीएसटी के दायरे में लाने और मसौदा पशु स्वास्थ्य प्रमाणपत्र को अधिसूचित करने का अनुरोध भी किया है।

पीएचडीसीसीआई ने पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव अतुल चतुर्वेदी को भेजे पत्र में कहा कि भारत में पालतू पशुओं का खाद्य उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और इसमें 2.5 करोड़ पालतू कुत्तों और 45 लाख पालतू बिल्लियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस पत्र में आगे कहा गया कि इस समय पालतू पशुओं के भोजन की बढ़ती मांग को पूरा करने की पर्याप्त क्षमता भारतीय उद्योग के पास नहीं है और आयातित सामग्री पर बहुत अधिक निर्भरता है।

उद्योग संघ ने कहा कि ऐसे में सही नीतियों, मानकों, व्यापार की सुविधा, गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने, समान कराधान जैसे उपायों से उद्योग अपनी वास्तविक क्षमता तक पहुंच सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना